रायपुर

वेक्सीनेटर ने बाहर आटो में पहुंचकर धनिया बाई को कोरोना टीका लगाया
23-Jun-2021 5:43 PM
वेक्सीनेटर ने बाहर आटो में पहुंचकर धनिया बाई को कोरोना टीका लगाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 जून। राजधानी रायपुर शहर में विभिन्न टीकाकरण केंद्रों में नागरिक बड़ी संख्या में कोविड टीका लगवा रहे हैं, उनमें टीका लगवाने उत्साह स्पष्ट परिलक्षित किया जा रहा है । कोविड का टीका लगवाने के लिए नगर के बुजुर्ग नागरिक भी उत्साहपूर्वक आगे आकर नागरिकों, विशेषकर युवाओं को इसमें सकारात्मक सन्देश दे रहे हैं।

 आज दिन की पहली पाली के दौरान नगर निगम जोन क्रं. 7 के स्वामी आत्मानंद वार्ड नम्बर 39 के करबला तालाब सामुदायिक भवन टीकाकरण केन्द्र में आटो से पहुंचकर 90 वर्षीया धनिया बाई ने कोविड का टीका लगवाकर सभी को शीघ्र स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से कोविड टीका केन्द्र में आकर लगवाने का सकारात्मक सन्देश दिया।

स्वास्थ्य विभाग की वेक्सीनेटर ने बाहर आटो में पहुंचकर धनिया बाई को कोविड का टीका लगाया। इसी तरह जोन 7 के अंतर्गत तात्यापारा के टीकाकरण केन्द्र में 78 वर्षीया बुजुर्ग महिला कस्तूरी मांझी ने स्वयं टीकाकरण केन्द्र में पहुंचकर कोविड टीका लगवाया एवं सभी नागरिकों से शीघ्र केंद्रों में जाकर कोविड टीका लगवाने का अनुरोध कर सभी लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से सकारात्मक संदेश दिया।


अन्य पोस्ट