रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 जून। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेन्शनर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को अलग अलग ट्यूट कर केन्द्र और राज्य के सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों (पेंशनरों) के जुलाई 19 के बाद कोरोना संक्रमण के गम्भीर समस्या को लेकर रोके गये महंगाई राहत की राशि अब देश मे लगभग सामान्य हो जाने की स्थिति में हैं।
अत: बढ़ती महंगाई के दौर में नियमानुसार आगामी जुलाई 21 से घोषित किये जाने वाले महंगाई राहत के किस्त के साथ एरियर सहित जनवरी और जुलाई 20 के रोके गये किस्त सहित सभी बकाया तीनों किस्त एकसाथ देने की मांग की है और केंद्र के जारी महंगाई राहत के आधार पर छत्तीसगढ़ सहित देश के सभी राज्य सरकारों को तत्काल अपने अपने राज्य में भी बिना देर किए इस समय गम्भीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पेंशनरों को सहायता करने की जरूरत पर बल दिया है।
जारी विज्ञप्ति में आगे बताया हैं कि छत्तीसगढ़ सरकार ने केन्द्र द्वारा आदेशित 5फीसदी महंगाई राहत राशि से जुलाई 19 से पेंशनरों को वंचित रखा हुआ है,जबकि राज्य के व्यूरोक्रेट को इसका भुगतान उसी समय से राज्य के खजाने से किया जा रहा है। जिससे राज्य के पेंशनरो में रोष हैं।
जारी विज्ञप्ति में पेंशनर फेडरेशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव एवं फेडरेशन के घटक संगठन के क्रमश: पेन्शनर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष यशवन्त देवान, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष आर पी शर्मा तथा राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से व्यूरोक्रेट के साथ साथ राज्य के पेंशनरो को तत्काल जुलाई 19 से बकाया महंगाई राहत भुगतान करने के तत्काल आदेश जारी करने और आगामी जुलाई 21 में केन्द्र सरकार द्वारा घोषित होने वाले जनवरी 20 एवं जुलाई 20 के दो किस्तो के साथ एरियर सहित बकाया सभी चारों कि़स्त राज्य में पेंशनरो को भुगतान करने की मांग की है।