रायपुर

आयुर्वेदिक और योगा खिलाडिय़ों के क्षमता वृद्धि में सहायक -डॉ. शुक्ला
20-Jun-2021 5:41 PM
आयुर्वेदिक और योगा खिलाडिय़ों के क्षमता वृद्धि में सहायक -डॉ. शुक्ला

रायपुर, 20 जून। छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में रजत जयंती वर्ष के अवसर पर  तीन दिवसीय नेशनल वेबीनार   कोरोना महामारी के दौरान और बाद की स्थिति में खिलाडिय़ों की सामान्य एवं विशिष्ट प्रशिक्षण पद्धति तथा आहार विषय पर शारीरिक शिक्षा  विभाग द्वारा आयोजित वेबीनार का उद्घाटन समारोह  मुख्य अतिथि डॉ. संजय शर्मा (प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय रायपुर) कार्यक्रम अध्यक्ष  ज्ञानेश शर्मा( विप्र शिक्षण समिति) एवं विशिष्ट अतिथि  कृष्णा साहू (पावर लिफ्टिंग अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विक्रम अवार्ड ,गुरु हनुमानसिंह अवार्ड एवं गुंडाधुर अवार्ड प्राप्त) के आशीष वचनों से संपन्न हुआ। 

मुख्य अतिथि डॉक्टर संजय शुक्ला ने आयुर्वेदिक और योग का महत्व प्रतिपादित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से सारा विश्व प्रभावित हुआ है ।इससे खेल और खिलाड़ी भी अछूता नहीं रहे ।उनके  अभ्यास में रुकावट आने के कारण और मानसिक स्थिति खराब होने के कारण उनकी क्षमता और ऊर्जा में कमी आई ।उन्हें अपनी उर्जा और क्षमता पुन: हासिल करने के लिए सकारात्मक विचार के साथ निरंतर अभ्यास जारी रखना होगा। मन के हारे हार है ,और मन के जीते जीत ।इसलिए शरीर के साथ मन को भी स्वस्थ रखना होगा।इसमें आयुर्वेदिक और योग भी सहायक हो सकता है । योग, प्राणायाम ,ध्यान के साथ पौष्टिक आहार और नियमित दिनचर्या खिलाड़ी के साथ एक सामान्य व्यक्ति को भी अपनी दक्षता हासिल करने में सहायता प्रदान करता है। प्रसिद्ध खिलाड़ी  कृष्णा साहू ने इस अवसर पर कहा च् अभी नकारात्मक का दौर है ,इस स्थिति में मनोबल को बनाए रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके लिए योग और ध्यान का नियमित अभ्यास करते हुए घर में अपने खेल का नियमित अभ्यास करें ।आहार के साथ नियमित दिनचर्या के लिए टाइम टेबल बना ले ।जीवनशैली को संतुलित रखें। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य डॉ. मेघेश तिवारी ने कहा  कि कोरोना महामारी के कारण खिलाड़ी अपना दैनिक अभ्यास में रुकावट आने के कारण और अपने भविष्य को लेकर अवसाद की स्थिति में चले गए हैं ।इस स्थिति में विप्र महाविद्यालय के रजत जयंती वर्ष की सार्थकता को सिद्ध करते हुए इन समस्याओं का संभावित निदान प्रस्तुत करने के लिए देश-विदेश के विषय विशेषज्ञों को वेबिनार के माध्यम से चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया है। वेबिनार में विशेषज्ञों के मंथन से समाज को एक नई दिशा मिलेगा और पथ प्रदर्शन होगा।

उद्घाटन समारोह के बाद स्वर्णिम गुजरात खेल विश्वविद्यालय गांधीनगर गुजरात के सहायक प्राध्यापक  रविंद्र सिंह राजपुरोहित ने फिजिकल एक्टिविटीज एंड कोविड-19 विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से मरने वाले में 80त्न व्यक्ति वह हैं, जो निष्क्रिय रहते थे । फिजिकली एक्टिव रहने वाले व्यक्तियों में खतरा कम दिखा ।इसलिए शारीरिक सक्रियता ,फिजिकल एक्टिविटी आवश्यक है । फील्ड एक्सरसाइज जरूरी है। दूसरे विषय विशेषज्ञ डॉक्टर ओम प्रकाश मिश्रा (सहायक प्राध्यापक स्वर्णिम  खेल विश्वविद्यालय गांधीनगर गुजरात ) ने महामारी के दौरान स्वस्थ जीवन शैली के लिए एक्सरसाइज ट्रेनिंग की  विधियां और शैलियां विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि शोध से यह सिद्ध हुआ है कि प्रति सप्ताह 150 मिनट या इससे अधिक समय फिजिकल एक्टिविटी करने वाले व्यक्तियों को खतरा कम रहा है ।150 मिनट से कम फिजिकल एक्टिविटी करने वाले व्यक्तियों को  महामारी में खतरा अधिक रहा है ।इसलिए स्वस्थ जीवन शैली के लिए सप्ताह में कम से कम 150 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें। उन्होंने एक्सरसाइज के विभिन्न प्रकार की विधियां और शैली  बताते हुए सामान्य व्यक्ति और खिलाडिय़ों को मार्गदर्शन दिया। दूसरे दिन विशेष विषय विशेषज्ञ डॉ .जे .पी .भूकर (एसोसिएट प्रोफेसर सेंटर यूनिवर्सिटी हरियाणा )गाइडलाइन फॉर माइक्रो साइकिल ट्रेनिंग प्लान विषय पर एवं डॉ .आशुतोष राय( प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन नोएडा उत्तर प्रदेश) जनरल ट्रेंनिंग मैथर्ड एंड न्यूट्रिशन फॉर स्पोर्ट्समैन  विषय पर व्याख्यान देंगे। उद्घाटन समारोह का संचालन डॉ. कैलाश शर्मा एवं तकनीकी सत्र का संचालन डॉ. मिलिंद भानदेव ने किया।


अन्य पोस्ट