रायपुर

अब सभी वार्ड में होगी टीकाकरण की सुविधा
20-Jun-2021 5:33 PM
अब सभी वार्ड में होगी टीकाकरण की सुविधा

रायपुर, 20 जून।  महापौर एजाज ढेबर के निर्देश पर आम नागरिकों की सुविधा हेतु  कोविड-19 टीकाकरण के लिए  रायपुर नगर निगम क्षेत्रांतर्गत  सभी वार्ड में 21 जून से टीकाकरण केन्द्र शुरू किये जा रहे है। टीकाकरण हेतु कोविड पोर्टल पर ऑन लाईन या नजदीकी टीकाकरण केन्द्र पर पहुंचकर 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति टीके लगवा सकते है। 

कोरोना से पीडि़त रहे 90 दिवस की अवधि पूरी कर चुके कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को भी इन केन्द्रों में टीके लगेंगे। इन सभी केन्द्रों में 21 जून से नियमित रूप से टीकाकरण किया जाएगा। इनके अलावा शहरी क्षेत्र में पूर्व से संचालित टीकाकरण केन्द्रों पर भी कोविड -19 टीके लगायें जाएंगे। 


अन्य पोस्ट