रायपुर

वर्चुअल योग मैराथन में भाग लेने अब तक साढ़े 7 लाख से ज्यादा लोगों ने किया ऑनलाइन पंजीयन
18-Jun-2021 5:49 PM
वर्चुअल योग मैराथन में भाग लेने अब तक साढ़े 7 लाख से ज्यादा लोगों ने किया ऑनलाइन पंजीयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 जून।
 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 जून 2021 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मैराथन के लिए अब तक 7 लाख 50 हजार से अधिक लोगों द्वारा इसमें भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन किया गया है। इस मैराथन में सम्मिलित होने के लिए लोग 19 जून 2021 तक लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते है। 

सभी पंजीयनकर्ताओं को डिजिटल प्रणाम पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही हर जिले के प्रथम 100 पंजीयन को टीशर्ट प्रदान किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित च्छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन में भाग लेने हेतु आवेदक को योगासन करते हुए अपना फोटो/वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर हैशटेग के साथ शेयर करना है। इसके अलावा प्रतिभागी अपना फोटो/वीडियो पर मेल भी कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट