रायपुर

डिजिटल इंडिया की धीमी गति को कोरोना महामारी ने तेज किया...
11-Jun-2021 5:59 PM
डिजिटल इंडिया की धीमी गति को कोरोना महामारी ने तेज किया...

रायपुर, 11 जून। रजत जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में च्च्वेबिनार वीकज्ज् अंतर्गत कंप्यूटर विभाग के तत्वावधान मेंज्ज् कैरियर इन डिजिटल वर्ल्ड एंड रोल ऑफ टेक्नोलॉजी च्च्विषय पर तीन दिवसीय नेशनल वेबिनार के दूसरे दिन प्रथम सत्र में विषय विशेषज्ञ अभय सिंह (संचालक, रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली) ने कहा डिजिटल इंडिया की शुरुआत पिछले 5 से 10 वर्ष पहले हो चुकी थी परंतु डिजिटल इंडिया की धीमी गति को कोरोना महामारी ने तेज किया।

उन्होंने बताया कि डिजिटल वर्ल्ड में नौकरी पाने के बहुत सारे अलग-अलग विकल्प हो सकते हैं। आज डिजिटल का जमाना है, तो हमें डेवलपमेंट सीखना पड़ेगा।  मोबाइल एप डेवलपर,  इंटरएक्टिव मार्केटिंग मैनेजर, डिजिटल सिस्टम  हेड ,चीफ एक्सपीरियंस ऑफिसर,एक्चुअरियल साइंस ऑफिसर, प्रोडक्ट डिजाइनर,  फ्रंट एंड डेवलपर , फुल स्टैक डेवलपर ,डिजिटल कॉपीराइटर,  डिजिटल प्रोड्यूसर , इंटरएक्टिव प्रोजेक्ट मैनेजर , मार्केटिंग एनालिस्ट जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में कैरियर बनाया जा सकता है। द्वितीय सत्र में विषय विशेषज्ञ डॉ सिद्धार्थ सिंह (एसोसिएट प्रोफेसर, जेएनपीजी कॉलेज लखनऊ) ने  डिजिटल वर्ल्ड  में फ्रॉड और हैकिंग जैसे तरीकों की व्याख्या के साथ, इसके बचाव के उपाय बताए।उन्होंने बताया कि कोरोना  महामारी के कारण हम लोगों में मेंटली और फिजिकली दोनों रूप से परिवर्तन हुआ है।

आपको अवगत हो कि आने वाली 5त्र नेटवर्क, हमारे लिए, हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए, पक्षियों के लिए और संपूर्ण पर्यावरण सिस्टम के लिए नुकसानदेह होगा। आज साइबर क्राइम बहुत ज्यादा बढ़ चुका है जिसके अंतर्गत लोग डुप्लीकेट वेबसाइट बनाकर लोगों से ठगी कर रहे हैं । उन्होंने इंफॉर्मेशन और विशडम में अंतर को परिभाषित किया। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम की श्रृंखला में आज हनी ट्रैप बहुत ज्यादा सुनने में आती है ।साथ ही  डिजिटल होने से हमें मेंटल फटीक ,माइग्रेन पीठ दर्द जैसी बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए उन्होंने बताया कि हमें नियमित योग करना चाहिए। उन्होंने पतंजलि द्वारा सिद्ध अष्टांग योग को लाभकारी बताया। उन्होंने 4 एल लिविंग, लुकिंग, लविंग और लाफिंग को अपने जीवन में शामिल करने के लिए कहा। अंत में आभार प्रदर्शन संयोजक मोहित श्रीवास्तव (विभागाध्यक्ष कंप्यूटर विभाग) ने किया एवं संचालन कंचन मिश्रा ने किया । आज तृतीय दिवस श्री डॉ ममता (हिमाचल प्रदेश) एवं डॉ सुमन केसवानी (सहायक प्राध्यापक, डीआरबी सिंधु महाविद्यालय नागपुर) के व्याख्यान होंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए  प्राचार्य डॉ मेघेश तिवारी ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ ओपी व्यास (प्रोफेसर, सूचना प्रौद्योगिकी, ट्रिपल आईटी इलाहाबाद), अध्यक्ष डॉ मोहम्मद ख्वाजा मोहिद्दीन (डीन, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ,बीआईटी रायपुर) एवं विशेष अतिथि श्री ज्ञानेश शर्मा (अध्यक्ष, विप्र शिक्षण समिति) होंगे।


अन्य पोस्ट