रायपुर
कुष्ठ बस्ती में लोगों के बीच केक काटकर जुनेजा ने मनाया जन्मदिन
10-Jun-2021 5:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 जून। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और हाऊसिंग बोर्ड अध्यक्ष कुलदीप सिंग जुनेजा ने गुरूवार को कुष्ठ बस्ती में लोगों के बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके समर्थकों ने मास्क वितरण किया।
जुनेजा के समर्थकों ने आम की टोकरी भेंटकर बधाई दी। जुनेजा ने प्रति वर्ष की तरह कुष्ठ बस्ती के लोगों के बीच केक काटकर उन्हें भोजन भी कराया उक्त अवसर पर जुनेजा ने मानव सेवा को परम सेवा कहते हुये सदैव तत्पर रहने की बात कहीं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद आकाश तिवारी, हरदीप होरा, अमितेष भारद्वाज, सत्तु सिंह, शीतल कुलदीप, संजय पाठक, जसबीर ढिल्लन, सुनील भुवाल, सुनील छतवानी,मनोज राठी, तरुणेश परिहार, संजय सोनी, बलजीत भाटिया, ठाकुर राम साहू, शरण ठाकुर, दलजीत चावला राकेश वाकड़े सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे