रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जून। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा द्वारा अभनपुर के ऊपरवारा आंगनबाड़ी तथा आरंग के खपरी आंगनवाड़ी केंद्रों में फलदार वृक्षों का पौधारोपण किया गया।
भेडिय़ा ने कहा कि हमें पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए तथा आंगनबाड़ी सहित सभी स्थानों में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना चाहिए। ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि गांव में अब कोरोना के मरीज नहीं है तथा ग्रामीणों द्वारा आंगनबाड़ी को आरंभ करने हेतु अनुरोध किया गया।
भेडिय़ा ने दोनों आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं रेडी टू ईट की जानकारी भी प्राप्त की । उन्होनें ऊपरवारा में एक मिनी आंगनबाड़ी केंद्र को पूर्ण आंगनवाड़ी केंद्र बनाने हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया।