रायपुर

सुयश हॉस्पिटल ने मनाया पर्यावरण दिवस
06-Jun-2021 5:26 PM
सुयश हॉस्पिटल ने मनाया पर्यावरण दिवस

रायपुर, 6 जून। सुयश हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. नितिन गोयल, डॉ. मनोज लाहोटी व डॉ. विवेक केशरवानी ने बताया कि सुशय हॉस्पिटल परिवार ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। अस्पताल के चिकित्सकों तथा स्टाफ ने एक-एक वृक्ष लगाए और कहा-सांसे हो रही है कम, आओ पेड़ लगाए हम। अस्पताल प्रांगण तथा आस-पास के क्षेत्रों में भी वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने बताया कि पेड़ लगाएं और पेड़ बचाएं, इसमें ही ही है हम समझदारी, मानव जीव है खतरे में, पर्यावरण सुरक्षा की लें जिम्मेदारी। हम सब संकल्प लें कि पेड़ लगाएंगे और पर्यावरण की रक्षा करेंगे। 
 


अन्य पोस्ट