रायपुर

पर्यावरण दिवस प्राचार्य सम्मानित
05-Jun-2021 5:23 PM
पर्यावरण दिवस प्राचार्य सम्मानित

रायपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पेड़ बचाने हेतु हिंदू हाई स्कूल के प्राचार्य  आर के देशमुख को नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे एवं पर्यावरण विद मोहन वल्यानी द्वारा पुरस्कृत किया गया। साथ ही पर्यावरणविद मोहन वल यानी के नेतृत्व में नीम के पेड़  रोपे गए।

नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे  ब्लॉक अध्यक्ष नवीन  चंद्राकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय शंकर तिवारी बाकऱ अब्बास, कमलेश नाथवानी ,नीलमणि सिन्हा, मुन्ना मिश्रा सहित अनेक लोगों ने आज हिंदू हाई स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नीम के पेड़ लगाए  जिससे वातावरण अत्यंत शुद्ध होता है। प्रमोद दुबे ने कहा है कि रायपुर शहर की बहुत सी सामाजिक संस्थाओं,मीडिया जगत के लोगों ने रायपुर शहर को स्वच्छ और ग्रीन रायपुर बनाने में अपना अभिन्न योगदान दिया। उसी का परिणाम की रायपुर का नाम विश्व के 10 प्रदूषित शहरों से बाहर हुआ।

पिछले 5 वर्षों में शमशान घाट,स्कूल परिसर,गार्डन और तालाब के मेढ़ में पेड़ लगाकर उसे संरक्षित किया गया है।

 


अन्य पोस्ट