रायपुर

बृजमोहन की टिप्पणी के विरोध में कन्हैया ने उपवास रखा
05-Jun-2021 5:19 PM
बृजमोहन की टिप्पणी के विरोध में कन्हैया ने उपवास रखा

रायपुर, 5 जून।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल के बढ़ती मंहगाई को लेकर दिए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की उनके बयान से रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की जनता आहत हुई है क्षेत्र की जनता को महंगाई से राहत दिलाना छोड़ अन्न जल त्याग की सलाह सामंतवादी सोच है ।

उन्होंने कहा की पूर्व मंत्री ने महंगाई कम करने के लिए कांग्रेस और कांग्रेस को वोट देने वालों से अन्न त्याग करने की अपील की है मैंने पर्यावरण दिवस पर साथियों सहित एक दिवसीय उपवास किया और बृजमोहन जी से निवेदन करता हूं कि महंगाई कम कराने के लिए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह सलाह जरूर दें।

उन्होंने कहा की भाजपा के इतने वरिष्ठ नेता के द्वारा महंगाई को लेकर दिया गया बयान स्पष्ट करता है कि भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति और सोच क्या है। 

बृजमोहन का यह कहना की कांग्रेस और कांग्रेस को वोट देने वाले पेट्रोल का उपयोग करना छोड़ दें ,खाद्य पदार्थों का उपयोग करना छोड़ दें तो महंगाई कम हो जाएगी क्षेत्र की जनता के प्रति उनकी और भाजप की मानसिकता को प्रदर्शित करता है ,उनके बयान से क्षेत्र की जनता आहत हुई है। जिसने उन्हें वोट नही दिया अन्न त्याग दें यह जनप्रतिनिधि का नही सामंती मानसिकता वाला बयान है ।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने देश के सामने झूठ का पुलिंदा क्यों पेश किया था ? क्यों झूठ बोलकर देश की जनता से वोट मांगा था ?  बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार का नारा देने वाले आज बढ़ती महंगाई से पीछा छुड़ाने के लिए जिस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं उससे स्पष्ट है भाजपा और भाजपा के नेता जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना जानते हैं झूठ बोलकर वोट लेना जानते हैं और जब जनता उनको आईना दिखाने लगे तो वह बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं और तिलमिला कर अन्न त्याग जैसी हास्यास्पद सलाह देते हैं।


अन्य पोस्ट