रायपुर
नगर निगम के आयुर्वेद अस्पताल का हाल...
02-Jun-2021 5:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर निवासी राजीव गुप्ता ने अपने फेसबुक पेज पर शहर के आयुर्वेद अस्पतालों की दुर्दशा दिखाती तस्वीरें साझा की है। उन्होंने लिखा है कि राठौर चौक स्थित एक कमरे में यह औषधालय है दूसरे कमरे में स्वास्थ्य विभाग का कोई कार्यालय चल रहा है अंदर ही अन्नपूर्णा दाल भात केंद्र भी है। यहां पदस्थ डॉक्टर का कहना है की अब मरीज ना के बराबर आते है।
आयुर्वेद की ये स्थिति ऐसे प्रदेश में है जिसका मुखिया 15 साल तक एक आयुर्वेदिक डॉक्टर था। आयुर्वेद की देश में स्थिति समझने के लिए इतनी ही तस्वीरें पर्याप्त है। जमीन पर आयुर्वेद की क्या स्थिति है यह किसी से छिपी नहीं है।
बाबाओं के चक्कर में मत आइये, अगर आयुर्वेद को बचाना है तो जमीनी स्तर पर इसको ठीक करना होगा। धंधेबाज बाबा सरकारों की गोदी में बैठकर पैसा कमा लेगा, लेकिन आयुर्वेद का कोई भला नहीं करेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे