रायपुर
बस्तर में मानसून पूर्व बारिश शुरू
02-Jun-2021 5:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जून। प्रदेश में मानसून पूर्व बारिश शुरू हो गई है। इसी कड़ी में बस्तर संभाग में अच्छी बारिश हुई है। आने वाले दिनों में बस्तर और रायपुर संभाग के कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावना बताई गई है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में जगदलपुर, देवभोग, घरघोड़ा, साजा, नारायणपुर, डभरा, ओडग़ी, लैलूंगा और अन्य कुछ स्थानों में अच्छी बारिश हुई। जगदलपुर में 5 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। अगले 24 घंटों में भी प्रदेश के विशेषकर बस्तर और रायपुर संभाग के जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमानों में प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान में गिरावट आई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे