रायपुर

मंत्रालयीन बसें आपस में टकराई
02-Jun-2021 5:44 PM
    मंत्रालयीन बसें आपस में टकराई

रायपुर, 2 जून। कर्मचारियों को लेकर मंत्रालय जा रही बस को एक अन्य बस ने पीछे से ठोकर मार दिया। इससे कुछ कर्मचारियों को हल्की चोटें आई है।

रायपुर से नवा रायपुर के लिए मंत्रालयीन बस सेवा शुरू हुई है। आज सुबह एक के पीछे चल रही बस ने ठोकर मार दी। वीआईपी रोड के आगे यह घटना घटी है। हालांकि इसमें कोई गंभीर घटना नहीं हुई है, लेकिन कुछ कर्मचारियों को हल्की चोटें आई है।  

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने मंत्रालय के कर्मचारियों को ले जा रही दो बसों में आपसी टक्कर से कर्मचारियों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना की निंदा की है।

श्री झा ने कहा है कि बस संचालन पर नियंत्रण अत्यंत आवश्यक है खाली रोड देख कर बस बहुत तेज चलाए जाते हैं और अनियंत्रित बस आपस में टकरा कर अनेक बार मंत्रालय कर्मचारियों को क्षतिग्रस्त किया गया तो दूसरी ओर मंत्रालय रोड में चलने वाले आम जनता का भी जीवन संकट में रहता है। इसलिए मंत्रालय बस संचालन पर नियंत्रण और कड़ाई अत्यंत आवश्यक है। मुख्य सचिव को इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।


अन्य पोस्ट