रायपुर

महंत ने पूर्व सिंचाई मंत्री शक्राजीत नायक के निधन पर शोक जताया
29-May-2021 5:20 PM
 महंत ने पूर्व सिंचाई मंत्री शक्राजीत नायक के निधन पर शोक जताया

रायपुर, 29 मई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि,  पूर्व मंत्री डॉ. शक्राजीत नायक  के निधन का समाचार बेहद दुखद है, अपूर्णीय क्षति है। वे वर्तमान रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के पूज्य पिता थे।

 विस अध्यक्ष डॉ महंत ने अपनी ओर से संवेदना व्यक्त करते हुये शोक संतप्त परिवारजनों तथा उनके चाहने वालो के साथ हैं। उन्होंने, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. शक्राजीत नायक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिवारजनों को सहनशक्ति एवं मृत आत्मा को शांति प्रदान करे।

पूर्व सिंचाई मंत्री शक्राजीत नायक के निधन पर प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, महामंत्री प्रशासन रवि घोष, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, राजेंद्र तिवारी सदस्य, रमेश वर्ल्यानी सदस्य, आरपी सिंह सदस्य, सुरेंद्र शर्मा सदस्य, सुशील आनंद शुक्ला सदस्य, विकास दुबे सदस्य, संदीप साहू सदस्य, नितिन भंसाली सदस्य, अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव सदस्य ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 पूर्व सिंचाई मंत्री शक्राजीत नायक के निधन पर प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, धनंजय ठाकुर, विकास तिवारी, मोहम्मद असलम, एडवोकेट सुरेंद्र वर्मा, एमए इकबाल, वंदना राजपूत, आलोक दुबे जगदलपुर, अभय नारायण राय बिलासपुर, जनार्दन त्रिपाठी सरगुजा, कमलजीत पिंटू राजनांदगांव, कृष्णकुमार मरकाम धमतरी, प्रकाशमणि वैष्णव, अशुंल मिश्रा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।


अन्य पोस्ट