रायपुर

मेयर ने नेहरू को दी श्रद्धांजलि
27-May-2021 7:31 PM
मेयर ने नेहरू को दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 मई। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 57वीं पुण्यतिथि पर  रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने गांधी - नेहरू उद्यान परिसर स्थित उनकी प्रतिमा के सामने नमन कर आदरंजलि अर्पित की।

इस अवसर पर निगम के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। महापौर ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने प्रधानमंत्रीत्व कार्यकाल में छत्तीसगढ़ के निर्माण एवं विकास में भिलाई नगर की सुन्दर बसाहट एवं विकास सहित सुप्रसिद्ध भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना का कार्य कर अपना विशिष्ट एवं महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे यहां का प्रत्येक निवासी नागरिक युगों-युगों तक सदैव ससम्मान स्मरण करता रहेगा। उनका भारतवर्ष के नवनिर्माण और विकास में प्रधानमंत्री के रूप में अद्भुत एवं अविस्मरणीय योगदान रहा है, जिसे सभी नागरिक सदैव पूरे सम्मान के साथ स्मरण करते रहेंगे।


अन्य पोस्ट