रायपुर
जरूरतमंदों को भोजन, राशन, फल सब्जियों का निशुल्क वितरण
21-May-2021 6:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 मई। स्टूडेंट सपोर्ट एंड वेलफेयर एसोसिएशन संस्था रायपुर द्वारा लॉकडाउन के पहले दिन से ही सेवाकार्य किया जा रहा है। संस्था के सदस्यों द्वारा विगत 41 दिनों से निर्धन जरूरतमंदों को प्रतिदिन 300 से अधिक भोजन पैकेट व फल, सूखे राशन का वितरण किया जा रहा है। इस कार्य में संस्था के जिलाध्यक्ष राहुल यादव, नारी सशक्तिकरण अध्यक्ष वर्षा यादव, उपाध्यक्ष डिलेश्वर दहीवेले, टोमेन्द्र पटेल, सदस्य संदीप यादव, चितरंजन वालदे, वेदप्रकाश यादव इत्यादि के सहयोग से किया जा रहा है। यह कार्य प्रदेश के दो जिलों रायपुर व भाटापारा बलौदाबाजार में किया जा रहा है। अभी तक संस्था द्वारा 35 हजार से अधिक भोजन पैकेट वितरण जरूरतमंदों को किया जा चुका है। यह कार्य लॉकडाउन जब तक है तब तक निरन्तर चलेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे