रायपुर
मामूली विवाद पर युवक की हत्या, दो गिरफ्तार
07-May-2021 5:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 मई। उरला में मामूली विवाद पर दो सगे भाईयों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया गया कि नागेश्वर नगर रहवासी झम्मन यादव कल रात अपने साथी विरेन्द्र देवांगन और अन्य लोगों के साथ बैठा हुआ था। उसी दौरान रविकांत तिवारी वहां पहुंचा, और उससे मोबाइल नंबर सेव करने के नाम पर मोबाइल ले गया। विरेन्द्र और झम्मन, रविकांत से मोबाइल लेने पहुंचे, तो वह आनाकानी करने लगा।
इसी बीच रविकांत का भाई दीपक वहां पहुंचा, और दोनों पर चाकू, हसिए से वार कर दिया। दोनों भाई झम्मन पर टूट पड़े। इसके बाद घायल झम्मन को अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दीपक और रविकांत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे