रायपुर
बालमुकुंद ने प्रेस क्लब को दिए भाप मशीन
06-May-2021 5:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 मई। वैश्विक आपदा से जूझ रहे लोगों के प्रति समाज के उदारमना व्यक्ति और संस्थाएं अपने अपने स्तर पर सहयोग कर हौसला बढ़ा रही हैं। ऐसी विकट परिस्थितियों में समाज के प्रति आपने दायित्व के निर्वहन में लगातार सक्रिय मीडिया के साथियों की सेहत की सुध लेते हुए कांकेर के समाजसेवी बालमुकुंद शर्मा ने रायपुर प्रेस क्लब को दस वाष्प यंत्र सौजन्यवश प्रदान किए हैं।
श्री शर्मा विपदा काल में पीडि़त मानवता की सेवा कर रहे हैं। उनका कहना है कि मीडिया कर्मी समाज के हित में कोरोना से जंग में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इसलिए मीडिया के साथियों के लिए वाष्प यंत्र उपलब्ध कराकर उन्हें प्रसन्नता हो रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे