रायपुर

कोरोना संकट के बीच देहदान
30-Apr-2021 5:43 PM
कोरोना संकट के बीच देहदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 अपै्रल। गोबरा नवापारा सिन्धी कॉलोनी निवासी जीयन्द राय रावलानी (88) का 28 अपै्रल को निधन हो गया। स्व.रावलानी के इच्छानुसार परिजनों ने सामाजिक संस्था एक पहल ‘और’ के जरिए देहदान किया। देहदान की घोषणा कर दी थी।

देहदान सामाजिक संस्था एक पहल ‘और’ के जरिए देहदान की प्रक्रिया को पूरी की गई। यह जानकारी स्व.रावलानी के पुत्र भरत रावलानी ने दी।

संस्था एक पहल ‘और’ के प्रवक्ता गौरव मंधानी ने बताया कि देहदान रायपुर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स हॉस्पिटल) ग्राम गोडी में 29 अप्रैल को किया गया, जिससे वहां के विधार्थियों को अध्ययन एवं शोध में आसानी होगी।

ऐसे समय में जब कोरोना संक्रमण के चलते लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे मौके पर रावलानी परिवार ने सेवा का जज्बा देखाते हुए जीवन्दराय रावलानी की अंतिम इच्छा पूरी की। उनके इस काम में सामाजिक संस्था एक पहल ‘और’ ने मदद की है। जिसकी काफी सराहना हो रही है।


अन्य पोस्ट