रायपुर
धान खरीदी की अंतर राशि तत्काल मुहैया कराएं-बजाज
30-Apr-2021 5:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 अप्रैल। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने छत्तीसगढ़ सरकार से आग्रह किया है कि कोरोना महामारी के मद्देनजर प्रदेश के किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना की राशि तत्काल मुहैया कराई जाए ताकि लॉकडाउन के दौर में लोगों को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल सके। इस वर्ष प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लगभग 92 लाख मेट्रिक टन धान की खरीदी हुई है जिसके अंतर की राशि लगभग 6 हजार करोड़ रुपिया अगर किसानों को तत्काल उपलब्ध हो जाए तो उन्हें अपना जीवन यापन करने एवं गंभीर बीमारी में उपचार के लिए बहुत बड़ी राहत मिल सकती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे