रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
किरंदुल, 24 अप्रैल। वर्तमान दौर कोविड-19 का दौर चल रहा है, जिसमें कई असहाय और निम्न वर्ग व फुटपॉथ पर बसे लोग जिन पर इस लॉकडाउन का खासा असर देखने को मिल रहा है। इन सारी परिस्थितियों को देखते हुये बड़े बचेली अनुविभागीय दंडाधिकारी प्रकाश भारद्वाज ने किरंदुल स्थित आर्सेलार मित्तल निप्पोन स्टील इंडिया कंपनी को राशन कीट और मास्क सैनिटाइजर के लिये पत्र लिखा, जिसको एएमएनएस कंपनी ने तत्काल अमल करते हुए एसडीएम बड़े बचेली को राशन किट और मास्क-सैनिटाइजर लोगों को बांटने प्रदान किया।
इसके पूर्व में भी एएमएनएस कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा कोरोना काल के दौर में ग्रामीण अंचलों में जा जाकर उनके जरूरतों की आवश्यक सामाग्रियां वितरण किया, जो काफी तारीफे लायक रही। इस बीच आज भी कोरोना काल के ोदौरान कंपनी के सीएसआर महाप्रबन्धक डॉ. तेजप्रकाश ने कंपनी की ओर से राशन कीट और जरूरतों की सामान जिला प्रशासन को दिया गया। इस दौरान एसडीएम बड़े प्रकाश भारद्वाज, डिप्टी कलेक्टर मुकेश, एएमएनएस कंपनी के सीएसआर महाप्रबंधक डॉ. तेजप्रकाश, श्रीनिवास राव आदि मौजूद थे।