रायपुर
महावीर जयंती पर सीएम ने दी शुभकामनाएं
24-Apr-2021 6:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 अप्रैल। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने कहा है कि भगवान महावीर ने समाज को सत्य, अहिंसा, प्रेम और करूणा का संदेश दिया। उन्होंने अहिंसा को सभी धर्मो से सर्वोपरि बताया है। भगवान महावीर ने लोगों को ‘जियो और जीने दो’ की सीख दी। उनके सिद्धांत और उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं।
श्री बघेल ने आम जनता से कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए समाज हित में अपने घरों में रहकर ही महावीर स्वामी की जयंती मनाएं। हम सभी महावीर स्वामी की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए दीन-दुखियों और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे