रायपुर

स्पेशल टीम जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा रही हैं फूड पैकेट
12-Apr-2021 9:08 PM
 स्पेशल टीम जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा रही हैं फूड पैकेट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 अप्रैल।
कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन के निर्देश पर कोरोना संक्रमण को रोकने कंटेनमेंट जोन घोषित रायपुर शहर के शासकीय अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों और सडक़ किनारे जीवन यापन करने वाले परिवारों, भिक्षुक व अन्य जरूरतमंद लोगों को भोजन पहुंचाने रायपुर जिला प्रशासन के स्पेशल सेल ने फूड पैकेट वितरित किए। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, निगम कमिश्नर सौरभ कुमार एवं जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में इसके लिए विशेष दस्ते की तैनाती की गई हैं, जो पूरे शहर में भ्रमण कर दोपहर व रात्रि का भोजन उपलब्ध करा रही हैं। इस कार्य में संबंधित क्षेत्र के पुलिस थाने, महिला बाल विकास विभाग एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की टीम को लगाया गया है। लॉक डाउन के पहले दिन से ही यह टीम सक्रिय होकर जरूरतमंदों तक गर्म पका भोजन उपलब्ध करा रही हैं।
 


अन्य पोस्ट