रायपुर

अब तक 45 साल से अधिक आयु समूह के 21 लाख से अधिक को पहली डोज
05-Apr-2021 5:54 PM
 अब तक 45 साल से अधिक आयु समूह के 21 लाख से अधिक को पहली डोज

वैक्सीन लगने के बाद भी मास्क पहनना जरूरी-यूनीसेफ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 अप्रैल। प्रदेश में वर्तमान में 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के लोगों केा वैक्सीन लगने लगी है। अब तक इस आयु समूह में 21लाख 23 हजार 192 लोगों को पहली डोज लग चुकी है तथा 32 हजार 861 को दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। लेकिन लोगों के मन में यह भ्रांति है कि वैक्सीन लगने के बाद वे पूरी तरह सुरक्षित है जबकि यूनीसेफ और अन्य विषेशज्ञ भी यह लगातार कह रहे हैं कि वैक्सीन, कोरोना संक्रमण होने  के बाद की गंभीर स्थिति से बचाता है, संक्रमण से नही बचाता है।

यूनीसेफ के स्वास्थ्य विषेशज्ञ डॉ. श्रीधर ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने का सबसे सही उपाय है कि चाहे किसी को  वैक्सीन लगी हो या नही  मास्क सही तरीके से लगाएं,साबुन पानी से नियमित हाथ धोए और दूसरों से दो गज की सुरक्षित दूरी रखें।  इसके अलावा हल्के लक्षण जैसे सर्दी,खांसी,बुखार, थकान, भूख न लगना आदि पर भी तुरंत कोरोना जांच करानी चाहिए।


अन्य पोस्ट