रायपुर
घर बैठे ऑनलाइन करे बिजली कार्य
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भयंकर महामारी का रूप ले रहे कोरोना वाइरस के संक्रमण को रोकने के लिए बिजली उपभोक्ताओं के हित में पॉवर कंपनी ने कारगर कदम उठाये है। विद्युत विषयक समस्याओं के निदान हेतु मैदानी अमले को मुस्तैद किया गया है। उपभोक्ताओं को बिजली दफ्तर आने-जाने से बचने के लिए ‘‘मोर बिजली ऐप‘ की नि:शुल्क सुविधा के लिए मुहैया कराई गई। इस एप को गूगल प्ले स्टोर में जाकर निम्नदाब उपभोक्तागण नि:शुल्क डाउनलोड कर सकते है जिसे ‘‘सीएसपीडीसीएल मोर बिजली’’ या मोर बिजली लिखकर सर्च करके इंस्टाल किया जा सकता है। इस एप को गूगल द्वारा 4.3 स्टार रेकिंग प्रदान की गई है। उक्त जानकारी पॉवर कंपनीज के अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसम्पर्क) विजय मिश्रा ने दी।
नई बिजली कनेक्शन लेने में उपभोक्ताओं को होने वाली कठिनाईयों और बिचैलियों से उपभोक्ताओं केा बचाने के मामले को कंपनी प्रबंधन ने गंभीरता से लिया हैं। ऐसे प्रकरणो के संबंध में पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक हर्ष गौतम सहित रायपुर के मुख्य अभियंता आर.ए.पाठक ने साफ कहा कि बिजली कनेक्शन लेने तथा अन्य कार्यों के लिए वाजिब शुल्क निर्धारित हैं। किसी भी अधिकारी-कर्मचारी द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि की मांग की जाती है तो सप्रमाण उसकी जानकारी मिलने पर सख्त कार्यवाही अविलम्ब की जावेंगी। उन्होंने उपभोक्ताओं को बिचैलियों के झांसे में आने के बजाय ‘मोर बिजली एप‘ से नये कनेक्शन के लिए आवेदन करने पर जोर दिया।
आगे एजीएम श्री मिश्रा ने बताया कि बिजली कनेक्शन लेने हेतु ‘मोर बिजली एप‘ के माध्यम से आवश्यक सभी दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन करने पर उपभोक्ताओं को शीघ्र विद्युत कनेक्शन दिया जाता हैं। नया कनेक्शन लेते समय उपभोक्ताओं को विद्युत खम्भें से घर तक सर्विस लाईन के साथ साथ मीटर बोर्ड, कट आउट एवं अन्य फिटिंग सामग्री की व्यवस्था स्वयं करनी होती है।
मोबाइल से निपटाये घर बैठे बिजली के ये काम
मोर बिजली एप को एक बार मोबाईल पर डाउनलोड करने के उपरांत इस एप के माध्यम से उपभोक्तागण घर बैठे बिजली संबंधी निम्न कार्यों को सहजतापूर्वक संपादित कर सकते हैं-
बिजली बंद शिकायत, नया कनेक्शन, नाम परिवर्तन, भार वृद्धि-कमी, बिजली बिल भुगतान, विवरण, बिजली खपत पैटर्न, मीटर रीडिंग भेजने की सुविधा, बिल की गणना, टैरिफ की जानकारी, टैरिफ परिवर्तन, मीटर शिफटिंग, हाफ रेट पर बिजली की जानकारी, विद्युत दुर्घटना की आपातकालीन शिकायत।