रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 अप्रैल। रायपुर शहर के आधा दर्जन से अधिक इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। यहां आधा दर्जन से अधिक कोरोना के प्रकरण सामने आए हैं।
बताया गया कि कंटेनमेंट जोन को बांस-बल्ली से घेरा जा रहा है। इसके अलावा कोरोना प्रभावित इन इलाकों में कीटनाशक दवा का छिडक़ाव किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के घर में भी रहने की अपील की गई है।
जरूरी सामान के लिए निगम और अन्य अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। जिन इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उनमें स्वामी आत्मानंद वार्ड के करबला तालाब शनि मंदिर और शीतला मंदिर के सामने, मायाराम स्कूल मार्ग दशहरा मैदान, जनता कॉलोनी मार्ग, रामकुंड वंदना ऑटो के नीचे उडिय़ा बस्ती, पूर्णिमा फर्नीचर के पास नागेश्वर नगर उरला, कल्प विहार कॉलोनी खमतराई, सूर्या अपार्टमेंट सिविल लाईन, ब्राम्हणपारा सोहागा मंदिर के पीछे, शंकर नगर सेक्टर-2 बालाजी उद्यान के पास, हर्षित विहार कॉलोनी उरकुरा आदि इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।