रायपुर
कोरोना महामारी मानवता पर एक संकट है, राजनीति का विषय नहीं-शैलेष
03-Apr-2021 6:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 अप्रैल। कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि महामारी कोई राजनीति का विषय नहीं है लेकिन महामारी के विषय में रमन सिंह जी स्तरहीन राजनीति कर रहे है। दरअसल रमन सिंह जी और दीगर भाजपा नेता हाथ से सत्ता जाने से बौखला गये है और इस बौखलाहट में वे अपने पद प्रतिष्ठा, सम्मान और गरिमा के विपरीत जाकर ट्वीट और बयानबाजी का सहारा ले रहे है। कोरोना वायरस क्रिकेट स्टेडियम के अंदर फैलता है और प्रधानमंत्री मोदी की रैलियों और सभाओं से नहीं फैलता क्या? प्रधानमंत्री मोदी देश के प्रधानमंत्री है, देश भर में कोरोना बढऩे की घटनायें हो रही है। कोरोना जिले, प्रदेश, नगर, देश की सीमा को नहीं मानता इस महामारी से निपटने के लिये पूरे विश्व की हर सरकार, देश की सरकार काम कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे