रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 अप्रैल। कोरोना मरीज बढऩे पर राजधानी रायपुर में तीन और कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने बैजनाथपारा, डीडी नगर कंचनगंगा व निगम जोन 8 के अविनाश आशियाना को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। यहां की सभी दुकानें बंद करा बाहर आने-जाने पर रोक लगा दी गई है और जांच जारी है। जरूरी सामानों की सप्लाई ऑनलाइन की जा रही है। दूसरी तरफ नाली-सडक़ों की सफाई कराते हुए यहां सेनिटाइज भी जारी है।
राजधानी रायपुर में पिछले कुछ दिनों से कोरोना मरीज बढ़ गए हैं। जांच में यहां की अलग-अलग बस्तियों में कई नए संक्रमित मिल रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने कुछ दिन पहले गुढिय़ारी की अलग-अलग 7 बस्तियों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया था। बीती शाम-रात तक यहां की 3 और बस्तियां कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिए गए हैं। अफसरों का कहना है कि कोरोना मरीज बढऩे पर और भी क्षेत्र कंटेनमेंट जोन बनाए जा सकते हैं। फिलहाल कोरोना की जांच जारी है।
बैजनाथपारा कंटेनमेंट जोन
जिला प्रशासन ने यहां मोतीमहल के सामने बैजनाथपारा (कोतवाली) को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। कंटेनमेंट जोन की परिसीमाएं पूर्व में युसुफ भाई का मकान, पश्चिम में अमित शादाब (ओम ड्रायक्लीनर्स), उत्तर में रास्ता गली (मोती महल के सामने गली) तथा दक्षिण में रास्ता बंद तक तय की गई है। यहां 5 से अधिक नए पॉजिटिव मिले हैं।
कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार होगा, जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिग तय करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज करेंगे। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णत: बंद रहेंगे। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर तय की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी।
कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोडक़र अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित करना होगा।
आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
डीडी नगर कंचनगंगा में 5 से अधिक नए कोरोना पॉजिटिव
जिला प्रशासन ने डीडी नगर के कंचनगंगा, फेस 1 को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। कंटेनमेंट जोन की परिसीमाएं पूर्व में मकान नं ए 2/फेस-1, पश्चिम में मकान नं 2458/41, उत्तर में वैभव शर्मा का मकान तथा दक्षिण में विधुत पोल क्रमांक 1129 तक निर्धारित की गई है। उल्लेखनीय है कि यहां 5 से अधिक नए कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए है।
कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार होगा, जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज करेंगे। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णत: बंद रहेंगें।
अविनाश आशियाना भी कंटेनमेंट जोन
जिला प्रशासन ने निगम जोन 8 के अविनाश अशियाना (कबीर नगर) को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। कंटेनमेंट जोन की परिसीमाएं पूर्व और पश्चिम में अविनाश अशियाना आवासीय कॉलोनी की बाउड्रीवाल, उत्तर में अविनाश अशियाना की बांउड्रीवाल एवं खाली जमीन तथा दक्षिण में अविनाश अशियाना आवासीय कालोनी का मुख्य द्वार तक निर्धारित की गई है। उल्लेखनीय है कि यहां 5 से अधिक नए कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए है।
कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल एक द्वार होगा, जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज करेंगे। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त पूर्णत: बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी।