रायपुर

हजार से अधिक जगहों पर होलिका दहन की तैयारी
28-Mar-2021 2:42 PM
हजार से अधिक जगहों पर  होलिका दहन की तैयारी

चौक-चौराहों पर तैनात रहेंगे सैकड़ों जवान 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 मार्च।
राजधानी रायपुर के हजार से अधिक जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा। निगम निगम की ओर से इन सभी जगहों पर मुरम गिराए गए हैं, ताकि सडक़ खराब न हो। लोगों का कहना है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सीमित लोगों के बीच होलिका दहन कर यह पर्व शांति के साथ मनाया जाएगा। 

होली करीब आते ही यहां कई जगहों पर सडक़ किनारे रंगों और पिचकारियों की दुकानें सज गई है और लोग यहां खरीदी के लिए भी पहुंच रहे हैं। बच्चे इन दुकानों में अलग-अलग किस्म की पिचकारियां खरीद रहे हैं। वहीं युवा रंग-गुलाल खरीदकर परिवार के बीच यह त्योहार मनाने की तैयारी में जुटे हैं। उनका कहना है कि फिलहाल कोरोना का खतरा ज्यादा है, इसलिए यह त्योहार सार्वजनिक जगहों की जगह अपने-अपने घरों में परिवार के बीच मनाएंगे। 

दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन ने भी होली शांतिपूर्ण मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। घटना-दुर्घटना को देखते हुए यहां के चौक-चौराहों पर करीब एक हजार जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस ने बीती शाम यहां फ्लैग मार्च भी किया। उनका कहना है कि कोरोना का खतरा ज्यादा है। ऐसे में उनका प्रयास है कि कहीं पर भी भीड़ ज्यादा न हो और लोग शांति के साथ उत्साह से त्योहार मनाएं। 
 


अन्य पोस्ट