रायपुर

गुढिय़ारी के आधा दर्जन क्षेत्र कंटेनमेंट जोन, दुकानें बंद, मेडिकल इमरजेंसी पर आवाजाही छूट
27-Mar-2021 5:32 PM
गुढिय़ारी के आधा दर्जन क्षेत्र कंटेनमेंट जोन, दुकानें बंद, मेडिकल इमरजेंसी पर आवाजाही छूट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 मार्च। कोरोना संक्रमण के चलते गुढिय़ारी के कई अलग-अलग आधा दर्जन क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। ऐसे में यहां की दुकानें बंद करा दी गई है और मेडिकल इमरजेंसी को छोडक़र लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। दूसरी तरफ निगम की टीम यहां साफ-सफाई, सेनिटाइज में लगी है।

जानकारी के मुताबिक पहाड़ी लोधीपारा के जंघेल हेल्थ क्लब के पास क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। कॉलोनी के पूर्व में अशोक वर्मा का मकान, पश्चिम में राजू जंघेल का मकान और उत्तर में सोमनाथ वर्मा व दक्षिण में गिरिवर जंघेल का मकान कंटेनमेंट जोन परिसीमाएं में है। यहां 5 से अधिक नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हंै।

गांधी नगर, मुर्रा भट्टी, नेताजी बगीचा, गुढिय़ारीे में 5 से अधिक नए पॉजिटिव मिलने पर यह क्षेत्र कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। यहां पूर्व में संतोष गुप्ता का मकान तथा उत्तर में गोपाल पंडा का मकान एवं दक्षिण में संतोष यादव का मकान और पश्चिम में तुलसी राम पाल का मकान तक की परिसीमाएं तय की गई है।

इसी तरह नया तालाब, बड़ा अशोक नगर, संतोष प्रोविजिन के पीछे, गुढिय़ारी में 5 से अधिक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने पर कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। यहां पूर्व में यादव डेयरी तथा उत्तर में कैलाश साहू का मकान एवं दक्षिण में सुरेन्द्र जयसवाल का मकान और पश्चिम में इंदर साहू का मकान तक की परिसीमाएं तय की गई है। गुढिय़ारी के छोटा अशोक नगर, दीक्षा नगर, सुखराम नगर में भी 5-5 से अधिक नए पॉजिटिव मिलने पर कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

देवपुरी भी कंटेनमेंट जोन

निगम रायपुर जोन 10 के अंतर्गत बी रोड, कृष्णापुरी, देवपुरी (टिकरापारा) को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। पूर्व में कौशिक शर्मा का मकान, पश्चिम में शंकुतला मेसी का मकान, उत्तर में खाली प्लाट तथा दक्षिण में रिंकी साहू का मकान तक कंटेनमेंट जोन की परिसीमाएं निर्धारित की गई है। उल्लेखनीय है कि यहां 5 से अधिक नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हंै।

धनेली में 28 पॉजिटिव, कंटेनमेंट जोन घोषित

जिला प्रशासन ने धरसीवां के ग्राम-धनेली (थाना-धरसीवां) को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। यहां पूर्व में अशोक तिवारी का पक्का मकान, पश्चिम में रायपुर,बिलासपुर राजमार्ग, उत्तर में ग्राम पंचायत भवन धनेली तथा दक्षिण में विधानसभा जाने हेतु पक्का सडक़ मार्ग तक कंटेनमेंट जोन की परिसीमाएं तय की गई है। उल्लेखनीय है कि यहां 28 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।


अन्य पोस्ट