रायपुर

महंत ने भूलन द मेज के कलाकारों का किया सम्मान
25-Mar-2021 5:53 PM
महंत ने भूलन द मेज के कलाकारों का किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ी फिल्म भूलन द मेज को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होने पर प्रदेश के लिए हर्ष का विषय निरूपित करते हुए फिल्म निर्माता निर्देशक मनोज वर्मा सहित फिल्म से संबंधित सभी कलाकारों का अपने निवास पर शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विस अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि, संजय बक्शी द्वारा लिखित एवं मनोज वर्मा द्वारा निर्देशित छत्तीसगढ़ी फिल्म भूलन द मेज को रीजनल फिल्म कैटेगरी में बेस्ट फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु चयनित होने पर मैं फिल्म से सम्बद्ध लेखक, निर्देशक, कलाकार और सहयोगियों को अपनी ओर से हार्दिक बधाई देता हूं । फिल्म भूलन द मेज की पटकथा मुख्य रूप से दो सभ्यताओं के अंतर की कहानी है । इसमें एक वैद्य द्वारा भूलन कांदा का पौधा दिखाया गया जिसे पार करते ही लोग रास्ते भटक जाते थे और ग्रामीण आदिवासी इसी पौधे से मलेरिया का ईलाज भी करते थे ।


अन्य पोस्ट