रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 नवंबर। श्री गुजराती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल के जूनियर विंग (नर्सरी से कक्षा पाँचवीं) का वार्षिकोत्सव ‘यूफोरिया’ शनिवार को ज्ञानोदय भवन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामजी भाई पटेल (अध्यक्ष, संरक्षक समिति, श्री गुजराती शिक्षण संघ) तथा विशिष्ट अतिथि जयन्ती भाई पटेल (अध्यक्ष, कार्यकारिणी समिति, श्री गुजराती शिक्षण संघ) रहे । विद्यालय के प्राचार्य शैलेश शर्मा के मार्गदर्शन एवं उप प्राचार्य-द्वय के सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना एवं गणेश वंदना नृत्य से हुआ। इसके पश्चात नन्हे विद्यार्थियों ने स्वागत गीत एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।शिवशक्ति महिमा ,महिषासुर मर्दिनि की प्रस्तुति द्वारा भक्ति के रंग बिखेरे गए 7 रामलीला ,कृष्ण लीला का प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा 7 पंजाब, दक्षिण के रंग एवं राजस्थान की यात्रा एवं देशभक्ति जैसी विविध प्रस्तुतियों ने रंग बिखेरे।