रायपुर

सिंहदेव से चेम्बर ऑफ कॉमर्स के नए पदाधिकारियों ने की मुलाकात
25-Mar-2021 5:13 PM
 सिंहदेव से चेम्बर ऑफ कॉमर्स के नए पदाधिकारियों ने की मुलाकात

व्यापारिक-व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन के दौरान कोरोना पर नियंत्रण के लिए पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 मार्च।
स्वास्थ्य और वाणिज्यिक कर मंत्री टी.एस. सिंहदेव से छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। श्री सिंहदेव ने सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। 

उन्होंने छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमर पारवानी ने आश्वस्त किया कि चेम्बर कोरोना काल में उद्योग, व्यवसाय और व्यापार के संचालन में सभी जरूरी सावधानियां बरतते हुए शासन को हर तरह से सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने व्यवसायिक गतिविधियों के संचालन के दौरान बाजारों और दुकानों में मास्क के उपयोग और शारीरिक दूरी के नियमों का पूर्णत: पालन करने की बात कही।

श्री पारवानी ने कोरोना संक्रमण और टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने और इससे बचाव के उपाय अपनाने प्रेरित करने स्वास्थ्य विभाग की आईईसी गतिविधियों में सहयोग की भी बात कही। उन्होंने छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स से जुड़े प्रदेश भर की व्यापारिक-व्यावसायिक संस्थाओं और सदस्यों द्वारा भी इसमें पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। 
 


अन्य पोस्ट