रायपुर

प्रसार भारती में नियुक्ति देने के नाम पर उगाही, आरोपी गिरफ्तार
19-Mar-2021 6:00 PM
प्रसार भारती में नियुक्ति देने के नाम पर उगाही, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 मार्च। आकाशवाणी और प्रसार भारती में नियुक्ति देने के नाम पर उगाही करने के मामले में अभिजीत शर्मा नामक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

न्यूज कलेक्शन के नाम से कई लोगों की नियुक्ति की शिकायत मिली थी। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की है। आकाशवाणी, प्रसार भारती के अफसरों के नाम के बोर्ड लगा लिए थे। आरोपी फर्जी लेटरपैड से नियुक्ति पत्र दे रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


अन्य पोस्ट