रायपुर

छत्तीसगढ़ मिक्स्ड नेटबॉल का आम सभा और चुनाव संपन्न
15-Mar-2021 4:55 PM
छत्तीसगढ़ मिक्स्ड नेटबॉल का  आम सभा और चुनाव संपन्न

रायपुर, 15 मार्च।  छत्तीसगढ़ मिक्स्ड नेटबॉल एसोसिएशन का आम सभा एवं चुनाव सम्पन्न हुआ। मिक्स्ड नेटबॉल के  उक्त आम सभा में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी गण ,एवं राष्ट्रीय,अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी उपस्थित हुए जिसमें अध्यक्ष  संजय शर्मा, वरिस्ठ उपाध्यक्ष  रमेश राव, उपाध्यक्ष  महेश शर्मा,  शरद पंसारी, सचिव  सुधीर वर्मा, सहसचिवजानकी शरण कुशवाहा, विकास पालीवाल, गोपाल साहू, चंद्रिका साहू, एम रेणुका, कोषाध्यक्ष  ओपीकटारिया एवं कार्यकारी सदस्यों में ऐश्वर्य पाठक, गिरीश गंगबेर, निर्मल जांगड़े, सरिता यादव,  अंतिमा चौधरी, सोनिया पाठक, अंकित पाठक चुने गये। उपरोक्त सभी पदाधिकारी व सदस्यों पर सभी सदस्यों नेअपनी सहमति प्रदान की साथ आगामी सप्ताहांत में सीनियर व जूनियर मिक्स्ड नेटबॉल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भाटापारा में आयोजित करने तथा राष्ट्रीय जोनल स्पर्धा का आयोजन छग में कराने हेतु निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया । 
सभा के अंत में सचिव  सुधीर वर्मा के द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त कर सभा की समाप्ति की गयी।
 


अन्य पोस्ट