रायपुर
नाबालिग युवती से रेप, गिरफ्तारी नहीं
09-Mar-2021 5:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 मार्च। मंदिर हसौद क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक नाबालिग युवती से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस, आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लगी है, फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पुलिस के मुताबिक रावाभाठा खमतराई के एक युवक अजय घृतलहरे ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग युवती को भगा ले गया। इसके बाद उसने उसके साथ बलात्कार किया। परिजनों की शिकायत पर मंदिर हसौद पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच में लगी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश में टीम गई थी, लेकिन वह पुलिस पकड़ से बाहर रहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे