रायपुर

रेललाइन दोहरीकरण, मुआवजे की मांग, डीआरएम को ज्ञापन
06-Mar-2021 5:56 PM
रेललाइन दोहरीकरण, मुआवजे  की मांग, डीआरएम को ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  6 मार्च।
शहर जिला कांग्रेस ने मोवा से लेकर रेलवे स्टेशन तक रेललाइन दोहरीकरण से प्रभावित लोगों को जल्द मुआवजा देने की मांग रेल प्रशासन से की है। शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, महापौर ऐजाज ढ़ेबर, सभापति प्रमोद दुबे के नेतृत्व में उनके एक प्रतिनिधि मंडल ने डीआरएम को ज्ञापन भी सौंपा है। 

शहर अध्यक्ष दुबे ने बताया कि शहर में रेललाइन दोहरीकरण का काम जारी है, जिससे मोवा से लेकर रेल्वे स्टेशन तक की कई छोटी बस्तियां प्रभावित हो रही है। यह प्रोजेक्ट एडीबी की लोन पर चल रही है और नियम के तहत कब्जा हटाने पर बस्तीवासियों को मुआवजा देने का प्रावधान है। प्रतिनिधि मंडल ने मांग की है कि शहर के सरहद से रेल्वे स्टेशन तक की सभी प्रभावित बस्तीवासियों को मुआवजा दिया जाए। साथ ही बस्ती हटाने से पहले उनके रहने का इंतजाम किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में राधेश्याम विभार, अरूण जंघेल, सुनील भुआल भी शामिल रहे। 
 


अन्य पोस्ट