रायपुर
तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर तोड़ दूसरी तरफ सडक़ तक
26-Feb-2021 2:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 फरवरी। राजधानी रायपुर के मठपुरैना नलघर पास आज सुबह तेज रफ्तार एक ट्रक डिवाइडर तोडक़र दूसरी तरफ की सडक़ तक घुस गई। हादसे में किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है। लेकिन एक बड़ा हादसा हो सकता था। सडक़ की दूसरी ओर से आ रही गाडिय़ां उसकी चपेट में आ सकती थी। लोहे की पाइप से लदी यह ट्रक टाटीबंध से मंदिर हसौद की ओर जा रही थी। टिकरापारा पुलिस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ में लगी है। तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे