रायपुर
लोकवाणी में इस बार सीएम नारी शक्ति से करेंगे बात
25-Feb-2021 6:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 फरवरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस बार मासिक रेडियो वार्ता ‘लोकवाणी’ में प्रदेश की नारी शक्ति को संबोधित करेंगे। इस संबंध में प्रदेश की महिलाएं आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502 या 2430503 पर आज 25 फरवरी एवं कल 26 फरवरी को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकती हैं। मुख्यमंत्री की इस रेडियो वार्ता लोकवाणी की 16 वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 14 मार्च दूसरे रविवार को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे