रायपुर
एलुमनी एसोसिएशन ने विप्र कॉलेज को भेंट किया कंप्यूटर एसेसरीज
24-Feb-2021 6:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर 24 फरवरी। छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के एलुमनी एसोसिएशन ने आयोजित सादे समारोह में प्राचार्य डॉ मेघेश तिवारी से मुलाकात करके कंप्यूटर एसेसरीज भेंट किया। कंप्यूटर एसेसरीज में प्रिंटर, स्कैनर भी शामिल है।
इस अवसर पर भूतपूर्व छात्रों ने महाविद्यालय के विकास एवं अध्ययन अध्यापन में एलुमनी एसोसिएशन की भविष्य में भी सक्रिय भागीदारी के संकल्प की भी बात की।
कार्यक्रम में एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत शुक्ला, प्रभारी प्राध्यापक रीना शुक्ला, मनीष तिवारी, ग्यास अहमद एवं रेमन साहू सहित बड़ी संख्या में भूतपूर्व छात्र उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे