रायपुर

आत्मदाह करने वाले युवक ने दम तोड़ा
20-Feb-2021 6:20 PM
आत्मदाह करने वाले युवक ने दम तोड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 फरवरी। राजधानी रायपुर के कुशालपुर दंतेश्वरी चौक के पास 2 दिन पहले आत्मदाह करने वाले एक युवक की आज यहां डीकेएस अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच में लगी है।

बताया गया कि धमतरी का रहने वाला युवक आकाश सेन 12वीं का छात्र था और  वह अपने महिला मित्र के दोस्तों के बुलावे पर दो दिन पहले रायपुर आया था। परिजनों का आरोप है कि युवक को यहां जलाकर मारने का प्रयास किया गया है। फिलहाल पुरानी बस्ती पुलिस घटना की जांच में लगी है।


अन्य पोस्ट