रायपुर

शादी का झांसा देकर रेप
20-Feb-2021 6:15 PM
शादी का झांसा देकर रेप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 फरवरी। राजधानी रायपुर के कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक महिला से बलात्कार किया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जांच जारी है।

पुलिस के मुताबिक छोटापारा का एक युवक बिस्कुट सिक्का हाल ही में अपने एक परिचित के घर गया था, जहां उसने एक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। पीडि़त महिला की   शिकायत पर कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच में लगी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है,  जांच जारी है।


अन्य पोस्ट