रायपुर
डीन समेत कई डॉक्टरों ने लगवाया दूसरा टीका
18-Feb-2021 5:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 फरवरी। रायपुर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विष्णु दत्त समेत कई डॉक्टरों ने आज-कल में कोरोना वैक्सीन का दूसरा टीका लगवाया। कोरोना वैक्सीन का दूसरा टीका लगवाने वाले डॉक्टरों मेें पूर्व अधीक्षक डॉ. विवेक चौधरी, डॉ. केके सहारे, डॉ. सुमीत त्रिपाठी, डॉ. खण्डवाल, बायोकेमिस्ट्री विभाग के डॉ. प्रदीप पात्रा, डॉ. प्रफुल्ल खोडियार, डॉ पीयूष भार्गव, डॉ विप्लव प्रशांत शामिल हैं। इसके अलावा और कई डॉक्टरों ने वैक्सीन की दूसरी खुराक लेते हुए अपने साथ-साथ समाज की सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता एवं जिम्मेदारी का निर्वहन किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे