रायपुर

जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड में स्पर्श अध्यक्ष, प्रेक्षा सचिव
16-Feb-2021 5:06 PM
 जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड  में स्पर्श अध्यक्ष, प्रेक्षा सचिव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 फरवरी।
राजेश अग्रवाल चेयरमैन मैक कॉलेज के मार्गदर्शन में महाविद्यालय में विगत दिवस जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड की स्थापना की गई, जिसमें स्पर्श लखीना को अध्यक्ष एवं प्रेक्षा सोंडागर को सचिव नियुक्त किया गया। 

इस अवसर पर जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड के कार्यकारिणी का चयन सर्वसम्मति से किया गया। सदस्यों की कार्यकारणी का चयन जेसीआई रायपुर के सुपर चैप्टर कोच जेसीआई अमिताभ दुबे, सुपर चैप्टर कोओर्डीनेटर जेसीआई लीना वाढेर, चैप्टर डायरेक्टर जेसीआई  चित्रांक चोपड़ा, कोओर्डीनेटर रूमा पटेल के अलावा जया अरोरा, आंचल पंजवानी, रुपाली दुबे एवं वरिष्ठ सदस्य की सहभागिता में किया गया। कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण अतिशीघ्र भव्य समारोह के रूप में किया जायेगा।
 


अन्य पोस्ट