रायपुर
रासेयो ने बनाया सडक़ सुरक्षा सप्ताह
16-Feb-2021 5:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 फरवरी। राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के अन्तर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्गा महाविद्यालय की इकाई द्वारा विगत दिवस चित्रकला ,स्लोगन, प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने विविध माध्यमों से अपनी कलात्मकता का परिचय दिया।
कार्यक्रम अधिकारी सुनिता चंसोरिया दुर्गा महाविद्यालय ने बताया कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को यातायात एवं सिग्नल की नियमों के संबंध में जानकारी दी गई। सडक़ सुरक्षा सप्ताह माह में टै्रफिक पुलिसकर्मिर्यों द्वारा यातायात जागरूकता अभियान ग्राम संपर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत ग्राम तुलसी, सलोनी सद्दु, बूढ़ातालाब और विभिन्न चौक चौराहों पर एन.एस.एस. की टीम यातायात पुलिस का सहयोग कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे