रायपुर
बिलासा कैलेंडर का विमोचन
15-Feb-2021 6:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 फरवरी। छत्तीसगढ़ निषाद समाज का प्रदेश स्तरीय युवक-युवती 19वां परिचय सम्मेलन का आयोजन निषाद समाज रायपुर महानगर की पुरूष एवं महिला इकाई के तत्वावधान में रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में रविवार को किया गया। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 20 जिलों के युवक-युवतियां शामिल रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा बिलासा कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। उक्त कैलेंडर के संकलनकर्ता बिलासपुर के कर्रा गांव निवासी बद्री प्रसाद कैवर्त हैं। समाज की ओर से मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू को समाज के भवन हेतु मांग पत्र भी सौंपा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे