रायपुर

शहर की हरियाली की खातिर ग्रीन आर्मी ने किया मंथन
14-Feb-2021 5:48 PM
शहर की हरियाली की खातिर ग्रीन आर्मी ने किया मंथन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 फरवरी।
ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर द्वारा विगत दिवस नगर पालिक निगम के सभा गृह में ग्रीन मिशन परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रायपुर सिटी को ग्रीन सिटी बनाए जाने की  कार्ययोजना का प्रारुप तय किया गया। 
कार्यक्रम में बतौर अतिथि  महापौर एजाज ढेबर एवं डॉ. संजय कुमार पाटिल कुलपति कृषि विश्वविद्यालय, प्रमोद दुबे, विश्वेश कुमार शामिल रहे।

इस अवसर पर वृक्षारोपण की संख्या, वृक्षारोपण के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण, पौधों केसंरक्षण व्यवस्था, वृक्षों की प्रजातियाँ  आदि के संबंध में मंथन किया गया। कार्यक्रम में ग्रीन आर्मी संस्था के सदस्य सहित शहर के प्रमुख कालेजों के युवा  सम्मिलित रहे।
मिशन परिचर्चा में रंजना अग्रवाल, निष्ठा चतुर्वेदी,रात्रि लहरी, लक्ष टारगेट, सुनीता चंसोरिया, मोहन वर्लयानी, अमिताभ दुबे सहित संस्था के सदस्य शामिल रहे। संस्था द्वारा शहर के प्रमुख 9 कालेज की टीम को भी इस मुहिम में लिखित रूप से सहभागिता अनुबंध पत्र के माध्यम से जोड़ा गया।
 


अन्य पोस्ट