रायपुर

जूनियर फेंसिंग के चयन स्पर्धा में प्रदेश से 54 खिलाडिय़ों ने भाग लिया
13-Feb-2021 6:04 PM
जूनियर फेंसिंग के चयन स्पर्धा में  प्रदेश से 54 खिलाडिय़ों ने भाग लिया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 फरवरी।
भिलाई  के इस्पात क्लब  में शनिवार को छत्तीसगढ़  प्रदेश फेंसिंग  द्वारा रुद्रपुर (उत्तराखंड) में 15 मार्च से 17 मार्च तक आयोजित  28वीं जूनियर  राष्ट्रीय  फेंसिंग   2020-21 के लिए चयन स्पर्धा का आयोजन  किया गया  जिसमें  छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों  से 30 बालिका और 24 बालक खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

ट्रायल को सम्पन्न  कराने में एन आई एस  कोच अनुराग  चौधरी एवं प्रवीण कुमार, अनूप चौधरी, मोहनीश  वर्मा  एवं जांनसन सोलोमन के मार्गदर्शन  में किया गया। चयन  स्पर्धा फॉयल, एपी एवं सेबर  इवेंट  में  सभी  खिलाडिय़ों  के मध्य लीग मैच  कराया गया।

इस अवसर रायपुर जिला  फेंसिंग  ऐसोसिशन के सचिव अखिलेश  दुबे, बिलासपुर  जिले के सचिव संतोष साहू एवं अध्यक्ष शिव वस्त्रकार, छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग के कोषाध्यक्ष राम प्रताप गुप्ता एवं उपाध्यक्ष निखिल जाम्भुलकर उपस्थित थे। चयनित खिलाडिय़ों के लिए 25 दिन  का प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा जिससे प्रदेश के खिलाडिय़ों  को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना बेहतर प्रदर्शन कर  राज्य  के लिए  पदक  जीत  सकेंगे। रविवार को सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन ट्रायल रखा  गया हैं। 
31 वीं सीनियर महिला एवं पुरुष फेंसिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 19 मार्च से 21मार्च तक रुद्रपुर (उत्तराखंड) में भाग लेंगे।
 


अन्य पोस्ट