रायपुर

राज्य स्तरीय निषाद युवक-युवती परिचय सम्मेलन 14 को
13-Feb-2021 4:57 PM
राज्य स्तरीय निषाद युवक-युवती परिचय सम्मेलन 14 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 फरवरी।
छत्तीसगढ़ निषाद समाज का प्रदेश स्तरीय युवक-युवती 19वां परिचय सम्मेलन का आयोजन निषाद समाज रायपुर महानगर की पुरूष एवं महिला इकाई के तत्वावधान में राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 14 फरवरी रविवार को सुबह 10 बजे से देर शाम तक आयोजित है। कार्यक्रम में प्रदेश के लगभग सभी जिलों से करीब हजारों की संख्या में निषाद/केवट समुदाय के लोग जुटेंगे। सम्मेलन में अविवाहित युवक युवतियों के अलावा विधवा, विधुर एवं तलाकशुदा भी भाग ले सकते हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विशेष अतिथि के रूप में संसदीय सचिव व गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, संसदीय सचिव व विधायक रायपुर नगर पश्चिम विकास उपाध्याय, राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एमआर निषाद करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निषाद समाज के प्रांतीय अध्यक्ष दान सिंग निषाद करेंगे।  इस अवसर पर प्रदेश निषाद समाज के उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद पारकर, उपाध्यक्ष मीना निषाद, महासचिव डीआर निषाद, कोषाध्यक्ष डॉ. भगवंता प्रसाद निषाद, सचिव नारायण प्रसाद निषाद, मनीषा निषाद, संगठन सचिव शत्रुघन निषाद, उपसंगठन सचिवराम सेवक निषाद, राम अवतार निषाद सहित निषाद समाज के सभी जिला के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। साथ ही निषाद समाज रायपुर महानगर की पुरूष एवं महिला इकाई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

छग निषाद समाज रायपुर महानगर समिति के अध्यक्ष बसंत निषाद ने बताया कि समाज के लोगों को रिश्ते तय करने के लिए परिचय सम्मेलन को माध्यम बनाया गया है। यहां विवाह योग्य युवक-युवतियों को मंच पर लाकर सभी का परिचय कराया जाएगा। इसके साथ ही लडक़ी व लडक़े पक्ष के बीच रिश्ता तय करने के लिए बातचीत की जाएगी।

कोरोना को ध्यान में रखते हुए सम्मेलन में सोशल डिस्टेंसिंग और सेनीटाइजर आदि की व्यवस्था रखी जाएगी। उम्मीद है कि सम्मेलन मेें सैकड़ों प्रतिभागी भाग लेंगे। आयोजन की तैयारी पूरी हो चुकी है। उक्त जानकारी रायपुर महानगर अध्यक्ष बसंत निषाद, सचिव मुकेश निषाद ने दी है। 
 

 


अन्य पोस्ट